कोलकाता की इमारत में आग, कोई हताहत नहीं

कोलकाता, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में रविवार को एक इमारत में आग लग गई। पश्चिम बंगाल के एक मंत्री ने कहा है कि इसमें कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है।

राज्य के अग्निशमन मंत्री जावेद खान ने बताया कि आग पार्क स्ट्रीट इलाके में स्थित पार्क सेंटर इमारत की आठवीं मंजिल पर लगी। दमकल की 10 गाड़ियों को आग बुझाने में करीब तीन घंटे लगे।

उन्होंने कहा, “आग पर काबू पा लिया गया है और इसमें किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने का पुख्ता कारण पता नहीं चल पाया है।”

जावेद खान ने कहा, “हम आग लगने के कारण का पता लगा रहे हैं। जांच में अगर किसी की भी लापरवाही या अग्नि सुरक्षा उपाय की कमी का पता चला, तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493