कोलकाता की बिस्किट निर्माता कंपनी करेगी देशव्यापी विस्तार

कोलकाता, 13 मई (आईएएनएस)। कोलकाता की बिस्किट और चाय कंपनी ‘योर्स फूड’ देश भर में अपना विस्तार करना चाहती है और इसी वर्ष कुछ नए उत्पाद पेश करना चाहती है। यह जानकारी कंपनी के एक अधिकारी ने यहां बुधवार को दी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एस.एन. अग्रवाल ने आईएएनएस से कहा, “हम पहले ही पैकेट बंद चाय और कॉफी पेश कर चुके हैं और जल्द ही अखिल भारतीय स्तर पर शीतल पेय पेश करेंगे।”

कंपनी शुरू में पूर्वी और पूर्वोत्तर के बाजार पर ध्यान केंद्रित करेगी और उसके बाद उत्तर भारत में कदम रखेगी।

अग्रवाल ने कहा कि कंपनी पटना और गुवाहाटी में दो नई विनिर्माण इकाई स्थापित करना चाहती है।

उन्होंने कहा, “दोनों नई इकाइयों की उत्पादन क्षमता रोजाना 50-60 टन (प्रत्येक) होगी।”

कंपनी अभी मुख्यत: कोलकाता से कारोबार का संचालन करती है। उसके पश्चिम बंगाल के नारायणपुर और धुलागढ़ में दो संयंत्र है, जिनकी सम्मिलित उत्पादन क्षमता रोजाना 100 टन है।

अग्रवाल ने हालांकि बताया कि इन संयंत्रों में अभी 25 फीसदी उत्पादन क्षमता का ही उपयोग हो रहा है।

उन्होंने कहा, “उत्तर और पश्चिम भारत में विस्तार करने के क्रम में हम और विनिर्माण इकाइयों की स्थापना करेंगे।”

कंपनी केक, कुकीज और सोया चंक उत्पाद भी पेश करना चाहती है। साथ ही कंपनी मौजूदा कारोबारी साल में ही अपनी आय बढ़ाकर दोगुना करना चाहती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493