कोलकाता के डॉन बॉस्को स्कूल में लगी आग

कोलकाता, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोलकाता स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में बुधवार दोपहर आग लग गई। इस घटना में हालांकि किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

अग्निशमन नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने यहां कहा, “कोलकाता के पार्क सर्कस के निकट स्थित डॉन बॉस्को स्कूल की छत पर बुधवार अपराह्न 12.30 बजे के आसपास आग लग गई।”

उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों को लगया गया, जिन्होंने एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया।

डॉन बॉस्को स्कूल के फादर बिकास मंडल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “इमारत में कुछ निर्माण कार्य चल रहा है। हो सकता है कि निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने बीड़ी पीकर फेंक दी होगी, जिससे आग लगी होगी।”

उन्होंने कहा, “लोगों ने स्थानीय पुलिस थाना तथा दमकल विभाग को घटना की तत्काल सूचना दी। सभी छात्र तथा शिक्षक सुरक्षित हैं।”

अग्निशमन विभाग ने कहा, “आग पर अपराह्न 1.30 बजे के आसपास काबू पा लिया गया। हालात अब नियंत्रण में है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493