कोलकाता के नए सचिवालय भवन में आग, जरूरी फाइलें नष्ट (लीड-1)

कोलकाता, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता में शुक्रवार को नए सचिवालय भवन में आग लग गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कई जरूरी फाइलों को नुकसान पहुंचा है। यह भवन कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों का ठिकाना है।

नए सचिवालय भवन में पंचायत विभाग, परिवहन, विभाग, जन स्वास्थ्य और इंजीनियरिग सहित कई अन्य विभागों के दफ्तर हैं।

पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी का दफ्तर भी इस भवन में है। उन्होंने आग से कई जरूरी फाइलों को नुकसान पहुंचने पर चिंता जताई है।

सुब्रत ने कहा, “आग से मेरे कार्यालय सहित कई अन्य कार्यालयों को नुकसान पहुंचा है।”

वहीं, कोलकाता के महापौर सोवन चटर्जी ने कहा, “आग बुझा दी गई है। अग्निशमन सेवा विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। स्थिति अब नियंत्रण में है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493