कोलकाता के शॉपिंग मॉल में आग लगी

कोलकाता, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य कोलकाता के एक शॉपिंग मॉल में रविवार को भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आग को बुझाने के लिए 25 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।

सिटीमार्ट शॉपिंग मॉल की इस इमारत के भीतर अभी तक किसी के फंसे होने की कोई सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि आग सबसे पहले मॉल की तीसरी मंजिल पर सुबह 11.45 बजे देखी गई।

कोलकाता के महापौर सोवन चटर्जी ने कहा कि आग को काबू में करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

चटर्जी ने संवाददाताओं से कहा, “ऐसा नहीं लगता कि आग में कोई फंसा होगा.. लेकिन हम इस संबंध में पूरी सूचना कुछ समय बाद ही दे सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493