कोलकाता : दलित छात्र आत्महत्या मामले में छात्रों का प्रदर्शन

कोलकाता, 27 जनवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद में दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या की घटना के विरोध स्वरूप बुधवार को यहां जाधवपुर विश्वविद्यालय के छात्रों के एक वर्ग ने कक्षाओं का बहिष्कार किया।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि वे देबर्षि चक्रवर्ती के प्रति भी एकजुटता दर्शा रहे हैं। देबर्षि एक शोध छात्र हैं और प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं, जिन्होंने वेमुला की आत्महत्या के संबंध में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बंडारू दत्तात्रेय के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू किया है।

चक्रबर्ती जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर के बाहर एक अस्थायी शिविर में भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

एक छात्र ने कहा, “हम उनके भूख हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि रोहित वेमुला की आत्महत्या के खिलाफ शहर में मंगलवार को अति वामपंथी युनाइटेड स्टूडेंट्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने एक रैली निकाली थी, जिसने हिंसक रूप धारण कर लिया था।

हैदराबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और समाज अध्ययन विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्र रोहित वेमुला ने 17 जनवरी की रात विवि छात्रावास के एक कमरे में खुदकुशी कर ली थी। पिछले साल अगस्त में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं से हुई झड़प के कारण रोहित सहित चार दलित छात्रों को निलंबित कर छात्रावास से निकाल दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493