कोलकाता, 30 जुलाई (आईएएनएस)। शहर के एक अभिनेता व फोटोग्राफर को एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। युवती अभिनेत्री बनना चाहती थी।
पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद अनिकेत डॉन को दुष्कर्म और अपराधिक धमकी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की शिकायत के अनुसार डॉन ने युवती को एक फिल्म में एक भूमिका दिलाने का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसने युवती की निजी तस्वीरें अपलोड करने की धमकी देकर उसे कथित तौर पर ब्लैकमेल भी किया।
dharmpath.com dharmpath