कोलकाता : पुलिसकर्मी पर गोली चलाने के आरोप में 2 गिरफ्तार

कोलकाता, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नगर निगम चुनाव के दौरान शनिवार को पुलिसकर्मी पर गोली चलाने के मामले में दो लोगों को 24 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

चुनाव के दौरान राजनीतिक कार्यकर्ताओं के संघर्ष को खत्म करने का प्रयास कर रहे 55 वर्षीय उप-निरीक्षक जगन्नाथ मंडल के कंधे के नीचे गोली जा लगी थी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “मंडल पर गोली चलाने वाले दो संदिग्ध लोगों को शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। शहर की एक अदालत ने आज (रविवार) उन्हें 24 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंडल की हालत जानने के लिए शनिवार को अस्पताल का दौरा किया था।

पुलिस के प्रयासों की सरहना करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अभी तक इतनी शांति से केएमसी के चुनाव कभी नहीं हुए थे।

विपक्षी पार्टियां मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा कांग्रेस ने चुनाव को स्वांग बताते हुए आरोप लगाया कि हिंसा और बल का प्रयोग तृणमूल की रणनीति है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनाव के आयोजन पर असंतोष व्यक्त किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493