कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट जिंदल आईटीएफ से करेगी समझौता

कोलकाता, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (केओपीटी) ने शुक्रवार को कहा कि वह जिंदल आईटीएफ के साथ अगले सप्ताह के प्रारंभ में 250 करोड़ रुपये के एक समझौते पर हस्ताक्षर करेगी, जिसके तहत कणिका सैंड्स में लदान अवसंरचना तैयार की जाएगी।

नई संरचना के कार्यान्वयन से पहले ही साल केओपीटी की कार्गो हैंडलिंग क्षमता 50-60 लाख टन बढ़ जाएगी।

बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से अलग केओपीटी अध्यक्ष आर.पी.एस. कहलोन ने कहा, “हम अगले सप्ताह के प्रारंभ में इस परियोजना के लिए जिंदल आईटीएफ के साथ 250 करोड़ रुपये के इस समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।”

उन्होंने कहा कि परियोजना का पूरा खर्च जिंदल आईटीएफ उठाएगी और वह जहाजों से लदान सेवा शुल्क लेगी। केओपीटी जहाजों से ऐसा कोई शुल्क नहीं लेगी।

उन्होंने कहा, “हम इस सेवा के लिए कोई शुल्क नहीं लेंगे और उम्मीद है कि इससे कार्गो क्षमता 2019-20 तक 2.5 करोड़ टन हो जाएगी।”

कहलोन के मुताबिक, परियोजना इस साल के अंत तक पूरी हो जाएगी।

केओपीटी अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए बंदरगाह शुल्क भी घटाएगी।

उन्होंने कहा, “अभी बंदरगाह शुल्क प्रति टन 350 रुपये है, लेकिन 8-12 महीने में हम मशीनीकरण के जरिए इसे घटाकर 250 रुपये तक लाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493