इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य भारतीय सेना में आफिसर्स, जूनियर कमीशंड आफिसर्स और जवानों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनकी संरचनात्मक क्षमता को बढ़ाने, क्रांतिक उपस्करों/अस्त्र प्रणालियों से संबंधित चुनौतियों से निपटने एवं उनके समुचित उन्नयन, प्रयास-बचत तकनीकों, नवीनतम डिजाइन, खामियों को पाटने तथा सॉफ्टवेयर/अप्लिकेशन की ऑप्टिमाइजेशन करना था।
यह प्रतियोगिता भविष्य में फील्ड आर्मी से जुड़े कर्मियों में उनकी नवीनतम कार्यकौशल को पहचानने, उनके प्रयासों के समुचित प्रोत्साहन एवं आज के वातावरण में संरचनात्मक कार्यो को बढ़ाने में मददगार साबित होगी।
मध्य कमान के सैनिक और असैनिक कर्मियों ने इस प्रतियोगिता के दौरान लगभग 30 इनोवेशन प्रस्तुत किए। इस दौरान कर्मियों ने इसके बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। इस प्रतियोगिता में स्कूलों के सीनियर कक्षा के विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया था, जिससे वे भी इन तकनीकी कार्यो से रूबरू हो सकें।
dharmpath.com dharmpath