कोलकाता : बुराबाजार अग्निकांड में 3 दमकलकर्मी घायल

कोलकाता, 28 फरवरी (आईएएनएस)। कोलकाता शहर के मध्य स्थित व्यावसायिक केंद्र में सोमवार रात लगी भयावह आग को नियंत्रित करने की कोशिश में तीन दमकल कर्मी घायल हो गए।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, “तीन दमकलकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश अब भी जारी है।”

अमरतला लेन की तीन मंजिला इमारत की निचली मंजिल में स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में सोमवार रात 9.30 बजे आग लग गई।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग लगने की खबर मिलते ही पुरानी इमारत को खाली करा लिया गया।

विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर की है कि इमारत की छत और सीढ़ी लकड़ी की होने की वजह से पूरी इमारत ढह सकती है।

राज्य के अग्निशमन सेवा मंत्री सोवन चटर्जी ने घटनास्थल पर रात काफी समय तक आग बुझाने के अभियान की निगरानी की।

आग पर नियंत्रण पाने के लिए 16 दमकलकर्मी मौके पर मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493