कोलकाता में झुग्गियों में लगी आग, 2 मरे

कोलकाता, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी कोलकाता में स्थित एक झुग्गी बस्ती में शनिवार को आग लग गई। हादसे में दो जले हुए शव बरामद हुए हैं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी कोलकाता में स्थित एक झुग्गी बस्ती में शनिवार को आग लग गई। हादसे में दो जले हुए शव बरामद हुए हैं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आग में पतिपुकुर की कम से कम 10 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।

अधिकारी ने कहा, “हमने पुलिस को शव सौंप दिए हैं। आग संभवत: सिलेंडर में विस्फोट के कारण लगी होगी। आग पर काबू पा लिया गया है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493