कोलकाता में टीवी अभिनेता की मौत

कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। बंगाली टीवी क्षेत्र के चर्चित अभिनेता रोनेन चक्रबर्ती को यहां एक तालाब में मृत पाया गया। वह देर रात तैराकी के लिए गए थे। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मृतक अभिनेता के परिवार के एक सदस्य का कहना है कि वह तड़के एक बजे अपने दो दोस्तों के साथ तैराकी के लिए गए थे, लेकिन उसके बाद से ही वह लापता थे।

पुलिस का कहना है कि उनका शव दक्षिण कोलकाता के सर्वे पार्क के एक तालाब से तड़के लगभग चार बजे बरामद हुआ। उसे एम.आर. बंगुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

रोनेन बंगाल में छोटे पर्दे पर जाना-माना चेहरा हैं, उन्हें आमतौर पर रोनी कहा जाता था। वह मौजूदा समय में स्टार जलसा चैनल के कार्यक्रम ‘जोल नूपुर’ में काम रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493