कोलकाता में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

कोलकाता, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। कोलकाता में एक स्कूल शिक्षक को कथित रूप से कक्षा दो की एक छात्रा के साथ कुछ दिन पहले स्कूल परिसर में छेड़छाड़ करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि गुस्साए माता-पिता, अभिवावकों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व प्रभाग) कल्याण मुखर्जी ने कहा, “आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालात वास्तव में मुश्किल हो गए थे, लेकिन अब नियंत्रण में हैं।”

पीड़िता के माता-पिता के अनुसार, नृत्य शिक्षक ने कई अवसरों पर लड़की से छेड़छाड़ की थी। सोमवार को, पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

यह आरोप लगाते हुए कि स्कूल के अधिकारियों ने बार-बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई करने से इंकार कर दिया, नाराज माता-पिता और अभिभावकों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया, जिससे पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

टेलीविजन दृश्यों में लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारियों के शरीर से खून निकलते नजर आ रहा है। यहां तक कि कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। एक गुस्साई महिला ने पूछा, “वे हमें क्यों मार रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493