कोलकाता, 18 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी में इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) जल्द ही वैसे छात्रों को प्रतिबंधित करेगा जो हेलमेट के बिना अपने माता-पिता के दुपहिया वाहनों का उपयोग करते हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल के इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट के स्कूल एसोसिएशन के सचिव नवारुण डे ने कहा, “दुर्घटनाओं की जांच और छात्रों की सुरक्षा में सुधार के लिए हम धीरे-धीरे वैसे छात्रों को प्रतिबंधित करेंगे, जो पिछली सीट पर बिना हेलमेट यात्रा करते हैं। अभी हम मौखिक रूप से संवाद कर रहे हैं। यह परिपत्र जल्द ही सभी स्कूलों में जारी कर दिया जाएगा।”
सेंट्रल मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य डे ने कहा, “इस जागरूकता को माता-पिता के साथ ही बच्चों के बीच भी फैलाना चाहिए। बच्चों को हमेशा अपने मन में इन बातों का ध्यान रखना चाहिए और माता-पिता को हेलमेट के साथ उन्हें वाहन प्रदान करना चाहिए।”
स्कूल ने 15 जुलाई को हेलमेट नियम पर एक परिपत्र जारी किया।
परिपत्र के अनुसार, “वे बच्चों जो अपने माता-पिता के दो पहिया वाहनों से स्कूल आते हैं, वे केवल अपने आकार के हेलमेट ही पहनेंगे।”
यह कदम कोलकाता पुलिस की ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ नियम के जैसा ही है, जिसमें बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं ले सकते।
dharmpath.com dharmpath