कोलकाता में मरीज की मौत से भड़के परिजन, अस्पताल को चेताया

कोलकाता, 24 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सड़क दुर्घटना में घायल एक शख्स के दम तोड़ देने के बाद शुक्रवार को उसके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उनका आरोप है कि अस्पताल ने पूरी फीस नहीं चुकाने के कारण मरीज को समय रहते सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित नहीं किया, जिसके कारण उनकी मौत हुई।

वहीं पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेता मदन मित्रा ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए अपोलो ग्लेनीग्ल्स अस्पताल को सभी बिल पीड़ित परिवार को लौटाने को कहा। साथ ही ‘गंभीर परिणाम भुगतने’ की चेतावनी दी।

घटना के बाद तृणमूल नेता मदन मित्रा ने अस्पताल के मुख्य संचालन अधिकारी राणा दासगुप्ता को फोन कर अस्पताल से पीड़ित परिवार को फीस के तौर पर चुकाई गई पूरी राशि लौटाने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि इससे अस्पताल के ‘पाप’ धुल नहीं जाएंगे।

मित्रा ने अस्पताल को बंद करने की चेतावनी भी दी और कहा कि यह ‘मुर्दाघर’ बनता जा रहा है, जो बेहद दुर्भायपूर्ण है। उन्होंने कहा, “इससे पहले कि यह मुर्दाघर बन जाए इस अस्पताल को बंद कर देना बेहतर है। अस्पताल की सीईओ रूपाली (बसु) से बता दें कि हमें अस्पताल को बंद कर खुशी होगी। हमारी कियोराताला श्मशान भूमि आपके अस्पताल से कहीं बेहतर है। क्या आप बंगाल के शासक हैं?”

इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शहर के निजी अस्पतालों की यह कहते हुए आलोचना की थी कि वे ‘अनैतिक ढंग से धन कमा रहे हैं।’ उन्होंने यह भी कहा था कि अधिक फीस वसूली की सर्वाधिक शिकायतें अपोलो अस्पताल के बारे में ही हैं।

हुगली जिले में दानकुनी के रहने वाले 30 वर्षीय संजय रॉय 16 फरवरी को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें अपोलो ग्लेनीग्ल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें गुरुवार शाम सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसी दिन रात को उन्होंने दम तोड़ दिया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि अपोलो अस्पताल ने पूरा बिल नहीं चुकाने के कारण मरीज को सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित करने में देरी की।

वहीं, अपोलो अस्तपाल ने कहा कि कुल सात लाख रुपये का बिल था। रॉय के परिवार ने कहा कि वे शुरू में 4.33 लाख रुपये चुकाएंगे।

बिल की राशि बढ़ने पर परिवार ने मरीज को सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय लिया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने चेक और सावधि जमा के प्रमाण-प्रत्र सौंपे तब निजी अस्पताल ने रॉय को एसएसकेएम अस्पताल के लिए स्थानांतरित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493