कोलकाता में विश्व का सबसे लंबा स्काईवाक

कोलकाता, 23 नवंबर (आईएएनएस)। कोलकाता की रियल्टी कंपनी सिद्धा समूह ने सोमवार को कहा कि वह यहां दुनिया का सबसे लंबा स्काईवाक बना रहा है। उसकी आवासीय परियोजना से जुड़ा यह स्काईवाक 550 मीटर लंबा होगा।

कंपनी के प्रबंध निदेशक संजय जैन ने यहां संवाददाताओं से कहा, “स्काईवाक 2019 तक पूरा होगा। इसके निर्माण पर 20 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें 14वें तल पर 1.1 किलोमीटर लंबा जॉगिंग ट्रैक होगा, जो इतनी ऊंचाई पर स्थित दुनिया का इस तरह का सबसे लंबा ट्रैक होगा।”

स्काईवाक का नाम स्टारवाक रखा गया है। यह गैलेक्सिया के चरण-दो में स्थित होगा। गैलेक्सिया कंपनी की आवासीय परियोजना है, जो कोलकाता के पूर्वोत्तर सीमा राजरहाट में स्थित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493