कोलकाता, 28 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के एक हथियार तस्कर को यहां रविवार को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से दो पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए।
सोनपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “जलंगी का निवासी कुर्बान साराजी को कोलकाता के मलांचा बाईपास इलाके से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह शहर में हथियारों की आपूर्ति करने जा रहा था।”
पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक खुफिया जानकारी मिलने के बाद शहर के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर चौकसी बढ़ा दी गई।
कुर्बान के पास 7 एमएम की दो पिस्तौल, चार मैग्जीन और 10 चक्र कारतूस जब्त किए गए।
अधिकारी ने कहा, “उससे इस बारे में पूछताछ की जाएगी कि कहीं वह हथियारों के रैकेट में तो शामिल नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath