कोलकाता में 2 लाख रुपये के फर्जी नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

कोलकाता, 14 मई (आईएएनएस)। कोलकाता में दो लाख रुपये के फर्जी नोट जब्त किए गए हैं और इस संबंध में तमिलनाडु के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूचना मिलने पर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने सोमवार को मध्य कोलकाता में स्थित शहीद मीनार स्मारक के निकट फर्जी नोटों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों तस्कर तमिलनाडु से हैं।

दो हजार रुपये वाले कुल 100 फर्जी नोट मणि गोविंदन (27) और वेलु मल्लपन (29) के पास से बरामद किए। दोनों युवक तमिलनाडु के धर्मपुरी जिला के रहने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493