कोलकाता में 3 कारोबारियों के घर ईडी का छापा

कोलकाता, 7 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में यहां तीन कारोबारियों से जुड़े चार ठिकानों पर छापेमारी की।

ईडी के अधिकारी ने कहा, “हमारे अधिकारी कारोबारी जगजीत सिंह, अजमोल सिद्दीकी और विष्णु मुंद्रा के आवास व प्रतिष्ठान समेत चार जगहों की तलाशी ले रहे हैं।”

एजेंसी पिछले कुछ महीनों से मामले की जांच कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने फर्जी कंपनियों के जरिए करोड़ों के कालेधन को सफेद किया।

बार के मालिक सिंह पर अनुचित व्यापार करने का भी आरोप है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493