कोलकाता, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता में पांच लाख रुपये मूल्य के नकली नोट को जब्त किया गया है और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पूर्व सूचना के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स ने रविवार को मध्य कोलकाता में गोस्टो पॉल सरानी और लेस्ली क्लॉडियस सरानी क्रॉसिंग से नकली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) एफआईसीएन का धंधा करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मालदा के रहने वाले संजू साहा (21) और बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी मोहम्मद उमर (31) के पास से 2,000 रुपये के कुल 250 नकली नोट जब्त किए गए।
dharmpath.com dharmpath