कोलकाता वनडे : आस्ट्रेलिया के सामने 253 रनों का लक्ष्य

कोलकाता, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में गुरुवार को जारी दूसरे वनडे मैच में आस्ट्रेलिया के सामने 253 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवरों में सभी विकेट गंवा दिए। उसकी ओर से कप्तान विराट कोहली (92) और अजिंक्य रहाणे (55) ने सर्वाधिक योगदान दिया।

आस्ट्रेलिया की ओर से नाथन कॉल्टर नाइल और केन रिचर्डसन ने तीन-तीन विकेट लिए, वहीं पैट कमिंस और एश्टन एगर को एक-एक सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493