कोलकाता : वाहन ने 2 लोगों को कुचला

कोलकाता, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। कलकत्ता उच्च न्यायालय के पास स्ट्रैंड रोड पर रविवार को तेज गति से आ रहे एक वाहन ने दो व्यक्तियों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

कोलकाता पुलिस यातायात नियंत्रण के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह करीब 7.30 बजे एक टाटा 407 मिनी ट्रक ने दो व्यक्तियों को कुचल दिया। इनमें एक 19 वर्षीय युवक व 42 वर्षीय महिला शामिल हैं। दोनों पैदल चल रहे थे, जब वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।”

युवक और महिला को एसएसकेएम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। अभी उनकी पहचान नहीं हुई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पीड़ित रिश्तेदार थे। वाहन और दोषी की खोजबीन जारी है।”

पुलिस के मुताबिक, हाल ही में शहर में हुई ज्यादातर दुर्घटनाएं देर रात और तड़के लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493