कोलकाता साहित्य समारोह में असहिष्णुता पर चर्चा करेंगे अशोक वाजपेयी

कोलकाता, 24 जनवरी (आईएएनएस)। यहां चार फरवरी से शुरू हो रहे साहित्य समारोह में कवि अशोक वाजपेयी असहिष्णुता के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

वाजपेयी देश के उन लेखकों में शामिल हैं जिन्होंने देश में ‘असहिष्णुता बढ़ने के खिलाफ’ बीते दिनों अपने पुरस्कार साहित्य अकादमी को लौटा दिए थे।

40वें कोलकाता पुस्तक मेले के हिस्से के रूप में हो रहे इस समारोह का उद्घाटन अशोक वाजपेयी, अभिनेता-निर्देशक अमोल पालेकर और बांग्ला उपन्यासकार संजीव चट्टोपाध्याय करेंगे।

समारोह के आयोजकों में से एक और पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स गिल्ड के मानद महासचिव त्रिदिब चटर्जी ने बताया, “इन्टोलेरेंस इन टालेरेंट इंडिया शीर्षक से होने वाले सत्र के पैनल में वाजपेयी, चट्टोपाध्याय, त्रिदिप शुरुद और कविता पंजाबी शामिल होंगे।”

चटर्जी ने अभिनेता अमिताभ बच्चन से संबंद्ध ‘कनेक्ट अमिताभ’ सत्र का भी जिक्र किया लेकिन इसके बारे में कुछ बताया नहीं।

ब्रिटेन के नेत्रहीन कहानीकार गाइल्स एबाट भी समारोह में शिरकत करेंगे। पुस्तक मेला 25 जनवरी से शुरू होकर सात फरवरी तक चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493