कोलकाता से ढाका के रास्ते ट्रक

अगरतला, 3 नवंबर (आईएएनएस)। माल ढुलाई के वाहनों की निर्बाध आवाजाही के लिए बांग्लादेश-भारत-नेपाल-भूटान (बीबीआईएन) पहल के तहत एक छोटा ट्रक माल लेकर कोलकाता से बांग्लादेश होते हुए मंगलवार को त्रिपुरा की राजधानी पहुंचा।

अगरतला, 3 नवंबर (आईएएनएस)। माल ढुलाई के वाहनों की निर्बाध आवाजाही के लिए बांग्लादेश-भारत-नेपाल-भूटान (बीबीआईएन) पहल के तहत एक छोटा ट्रक माल लेकर कोलकाता से बांग्लादेश होते हुए मंगलवार को त्रिपुरा की राजधानी पहुंचा।

सीमाशुल्क के एक अधिकारी ने कहा, “निजी माल लेकर छोटा ट्रक मंगलवार दोपहर कोलकाता से बांग्लादेश होते हुए अखौरा चेकनाके को पार कर अगरतला पहुंचा।”

उन्होंने कहा कि यह वाहन ढाका होते हुए कोलकाता व अगरतला के बीच ट्रायल रन था, जिसे एक नवंबर को हरी झंडी दिखाई गई थी।

वाहन के साथ सीमाशुल्क का एक वरिष्ठ अधीक्षक भी था। वाहन को केंद्रीय परिवहन सचिव विजय चिब्बर ने पश्चिम बंगाल के सिविल सचिवालय से हरी झंडी दिखाई थी।

चिब्बर ने कोलकाता में कहा, “जब बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल के बीच नियमित तौर पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी तो आर्थिक तौर पर भारी फायदा होगा।”

बीबीआईएन मोटर वाहन समझौता माल लदे वाहनों को प्रत्येक देश से निर्बाध रूप से परिचालन को सुनिश्चित करता है।

बीबीआईएन मोटर वाहन समझौते पर 15 जून को भूटान की राजधानी थिंपू में हस्ताक्षर किया गया था। ढाका में 8-9 सितंबर, 2015 को तैयार हुए मसौदा व प्रोटोकॉल पर चारों देशों के अधिकारियों द्वारा एक सम्मेलन में हस्ताक्षर करने की संभावना है, जिसका आयोजन पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी शहर में होगा।

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) बीबीआईएन के सचिवालय के तौैर पर काम कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493