कोलकाता– कलकत्ता हाईकोर्ट ने नादिया जिला के हंसखली में नाबालिग के गैंगरेप और मर्डर मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे दिये हैं। अधिवक्ता सुष्मिता साहा दत्त ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। मंगलवार को चीफ जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और जस्टिस राजर्षि भारद्वाज की खंडपीठ ने सुनवाई के बाद जांच सीबीआई को सौंप दी। कोर्ट ने अपने आदेश में स्थानीय पुलिस को निर्देश दिया कि इससे जुड़े सभी दस्तावेज और आरोपी की कस्टडी, सीबीआई को सौंप दी जाए। मामले की अगली सुनवाई में सीबीआई इस मामले की रिपोर्ट दाखिल करेगी।
dharmpath.com dharmpath