कोलकोता : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान

कोलकाता, 11 जनवरी (आईएएनएस)। राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल’ में जूनियर डॉक्टरों के एक वर्ग के रविवार को हड़ताल पर चले जाने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहने के कारण सोमवार को अस्पताल में दाखिल होने आए मरीजों को वापस लौटा दिया गया।

रविवार तड़के एक मरीज की मौत पर मरीज के रिश्तेदारों द्वारा रात की शिफ्ट की टीम के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के कारण डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे।

हड़ताल के कारण लगभग 300 इंटर्न, हाउस स्टाफ और परास्नातक प्रशिक्षुओं ने इमरजेंसी और वॉर्ड की सेवाएं ठप कर दी।

एक नाराज प्रशिक्षु ने कहा, “हम बेहतर सुरक्षा की मांग करते हैं और जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, हम हड़ताल जारी रखेंगे।”

हड़ताली डॉक्टरों ने ‘सुरक्षा नहीं तो सेवाएं नहीं’ का नारा लगाते हुए परिसर में एक बैठक की और एक रैली भी आयोजित की।

एक मरीज ने शिकायत की, “रविवार से एक भी डॉक्टर दिखाई नहीं दिया है और जो भी थे, उन्होंने हमें अपने गांव लौट जाने को कहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493