कोलार डैम के 8 में से 2 गेट खोले गए

भोपाल-मध्य प्रदेश में रविवार सुबह से कई जिलों में कभी धीमी तो कभी तेज बारिश हो रही है। भोपाल से सटे सीहोर जिले में स्थित कोलार डैम का जलस्तर बढ़कर 458.70 मीटर हो गया है। इसे देखते हुए डैम के 8 में से 2 गेट खोल दिए गए हैं। एक्जीक्यूटिव इंजीनियर हर्षा जैनवाल ने बताया कि दोनों गेट 40-40 सेंटीमीटर खोले गए हैं।

 

 

रविवार सुबह 10.30 बजे तक राजधानी भोपाल में तेज बारिश हुई। उसके बाद हल्की बारिश का दौर जारी है। राजधानी के कई इलाकों की सड़कें पानी में डूब गई। बड़े तालाबा के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। भदभदा डैम के गेट भी कभी भी खुल सकते हैं। कैचमेंट एरिया में तेज बारिश और कोलांस नदी के लेवल से ऊपर बहने से बड़ा तालाब में तेजी से पानी बढ़ रहा है।

रविवार की सुबह बड़े तालाब का लेवल 1665.00 फीट पहुंच गया है। बड़ा तालाब का फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है। यानी, तालाब 1.80 फीट ही खाली है। पानी की अच्छी आवक होने के चलते पल-पल की नजर रखी जा रही है। यदि 2 से 3 घंटे लगातार तेज बारिश होती है तो भदभदा डैम के गेट भी खोले जा सकते हैं। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके पहले आसपास के इलाकों में मुनादी भी कराई जाएगी। इसके बाद कलियासोत डैम के गेट भी खुलेंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493