बर्लिन, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्टेफान रुथेनबेक को कोलोग्ने क्लब के मुख्य कोच के तौर पर नियुक्त किया गया है।
जर्मन लीग क्लब ने अपने एक बयान में कहा कि रुथेनबेक सीजन के अंत तक क्लब के कोच रहेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रुथेनबेक को पूर्व कोच पीटर स्टोएजेर के स्थान पर अंतरिक कोच बनाया गया है। उन्होंने क्लब के साथ जून, 2018 तक का करार किया है।
कोलोग्ने के खेल निदेशक अर्मिम वेह ने कहा, “रुथेनबेक और उनकी टीम ने मुझे अपने काम से खुश किया है। उन्होंने टीम को अच्छे से तैयार किया है। उन्होंने मेरे भरोसे को बनाए रखा और इसलिए, हमने उन्हें टीम के साथ बनाए रखने का फैसला किया है।”
रुथेनबेक ने कोलोग्ने की युवा टीम का कार्यभार संभाला था, लेकिन इस माह की शुरुआत में पीटर के निष्कासन के बाद उन्हें क्लब की मुख्य टीम के अंतरिम कोच के रूप में नियुक्त किया गया।
इस बारे में रुथेनबेक ने कहा, “एफसी मेरा क्लब है। मेरे लिए यह बड़े सम्मान की बात है। अपनी टीम को दूसरे सीजन तक ले जाने के लिए मैं हर प्रयास करूंगा।”
dharmpath.com dharmpath