सैंटियागो (चिली), 1 फरवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना के पूर्व अंतर्राष्ट्री सेंटर बैक जुआन इंसारुआल्डे ने 2018 सीजन के लिए चिली के क्लब कोलो कोलो क्लब के साथ करार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 33 साल के इंसारुआल्डे ने मंगलवार को बोका जूनियर्स के साथ करार समाप्त किया। बुधवार को उनका मेडिकल टेस्ट किया गया।
इंसारुआल्डे के अलावा कोलो कोलो ने 2018 सीजन के लिए गोलकीपर ब्रायन कोर्टेस और मिडफील्डर कार्लोस कारमोना के साथ करार किया है।
dharmpath.com dharmpath