कोल्लम (केरल), 15 जून (आईएएनएस)। यहां एक अदालत परिसर बुधवार को बड़े धमाके से हिल गया। घटना में एक शख्स घायल हुआ है।
विस्फोट अदालत परिसर में खड़ी श्रम विभाग की जीप में हुआ।
एक महिला ने बताया, “मैं आवाज सुनकर अपने कार्यालय से बाहर निकली। मैंने अदालत परिसर में धुआं और आग देखा। एक वाहन में आग लगी थी।”
पुलिस को संदेह है कि विस्फोट के लिए बारूद का इस्तेमाल किया गया है। 17 बैट्रियां और इलेक्ट्रिक फ्यूज बरामद किए गए हैं।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि विस्फोट के बाद एक उड़ती हुई वस्तु एक शख्स के चेहरे से टकराई लेकिन यह चोट गंभीर नहीं है।
dharmpath.com dharmpath