कोल स्प्राउस को लिली रीनहार्ट के साथ वक्त बिताना पसंद

लॉस एंजेलिस, 17 मार्च (आईएएनएस)। ‘रिवरडेल’ स्टार कोल स्प्राउस का कहना है कि उन्हें अपनी प्रेमिका अभिनेत्री लिली रीनहार्ट के साथ अच्छा वक्त बिताना बहुत पसंद है।

स्प्राउस ने ‘ग्लैमर’ पत्रिका से कहा, “मेरे लिए प्यार की भाषा अच्छा समय बिताना है। मैं वास्तव में उन लोगों में से नहीं हूं जो प्रेमिका के साथ फिल्म देखने जाते हैं और डेटिंग के लिए शांत जगह पर जाते हैं।”

‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, स्प्राउस का पसंदीदा काम (प्रेमिका के साथ) रोड ट्रिप पर जाना है और उनका कहना है कि एक बार वे रीनहार्ट (22) को बहुत दूर ले गए थे जहां उन्होंने रीनहार्ट को हॉट-एयर बैलून की सैर कराकर आश्चर्यचकित कर दिया था।

उन्होंने कहा, “मुझे वास्तव में डेट के लिए रोड-ट्रिप पर जाना पसंद है। मैं अपनी प्रेमिका को एक डेट पर कनाडा में कहीं दूर ले गया था, और मैंने एक बड़े हॉट-एयर बैलून की रोमांचक सैर कराकर उसे आश्चर्यचकित कर दिया था। मुझे यात्रा करना बहुत पसंद है।”

उन्होंने कहा, “मुझे सड़क मार्ग पर यात्रा करना पसंद है। उसके अनुभव याद रखने लायक होते हैं और बेहद रोमांटिक होते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493