दिल्ली में रविवार सुबह खिली धूप, औसत वायु गुणवत्ता 278

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री नीचे 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 280 के आसपास रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 74 प्रतिशत रही।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा प्रदान किए गए वायु गुणवत्ता के आंकड़ों के अनुसार, औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 278.86 रहा। मुंडका इलाके में यह सबसे खराब (413) रहा।

शनिवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493