कोविंद, मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की बधाई दी

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को रामनवमी की बधाई दी।

कोविंद ने अपने ट्वीट में कहा, “रामनवमी पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान राम का जीवन स्वयं में एक संदेश है और हमें मन, विचार और कर्म से श्रेष्ठ बनने की प्रेरणा देता है। आइए, इस अवसर पर राष्ट्र-सेवा का और समाज में भाईचारे का वातावरण बनाने का संकल्प लें।”

मोदी ने ट्वीट किया, “रामनवमी के शुभ अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई। जय श्री राम।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493