कोविंद, मोदी ने विजयदशमी पर देश को बधाई दी (लीड-1)

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश को विजयदशमी के अवसर पर बधाई दी।

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश को विजयदशमी के अवसर पर बधाई दी।

कोविंद ने ट्वीट किया, “बुराई पर अच्छाई के प्रतीक विजयदशमी के पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं। शुभ विजय!”

मोदी ने ट्वीट किया, “विजयदशमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामानाएं।”

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “विजयदशमी के मौके पर आप सभी को शुभकामनाएं। दशहरा की बधाई।”

विजयदशमी के दिन मां दुर्गा की पूजा के 10 दिवसीय पर्व नवरात्रि उत्सव का समापन होता है। इसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण को पराजित किया था। इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493