कोविंद, मोदी ने 148वीं जयंती पर गांधी को याद किया (लीड-1)

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 148वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने महात्मा गांधी का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट कर कहा, “गांधी जयंती पर बापू को नमन करता हूं। उनके महान आदर्शो से विश्व के लाखों लोग प्रेरित हुए हैं।”

मोदी ने राजघाट जाकर बापू की समाधि पर पुष्पचक्र भी अर्पित किया। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी राजघाट में बापू की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म दो अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर जिले में पुतलीबाई और करमचंद गांधी के घर हुआ था।

उनके जन्मदिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

हिंदू राष्ट्रवादी नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को गांधीजी की हत्या कर दी थी।

गांधी को दुनियाभर में उनके अहिंसा के सिद्धांत के लिए जाना जाता है। वह अपने अनुयायियों के बीच महात्मा के नाम से जाने जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493