कोविड-19 : फ्रांस फुटबाल लीग सितंबर तक स्थगित

पेरिस, 29 अप्रैल – फ्रांस की शीर्ष डिवीजन फुटबाल लीग फ्रेंच लीग-1 और दूसरी डिवीजन लीग-2 दोबारा शुरू नहीं होंगी क्योंकि देश की सरकार ने सितंबर तक सभी तरह की खेल गतिविधियों को बंद करने का फैसला किया है। फ्रांस के प्रधानमंत्री एडुअर्ड फिलिपे न ेकोरोनावायरस के कारण लगे लॉकडाउन में ढिलाई बरतने के बारे में संसद में कहा, “2019-20 का पेशेवर स्पोर्ट्स सीजन, जिसमें फुटबाल भी शामिल है, सितंबर से पहले चालू नहीं हो सकेगा।”

उन्होंने कहा, “धूप के दिनों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर एकल खेलों का अभ्यास किया जा सकता है। लेकिन बंद जगहों में खेलना और अभ्यास करना, साथ ही टीम खेल मुमकिन नहीं।”

इसका मतलब है कि फ्रांस में फुटबाल सीजन लगभग खत्म हो गया है। पहले ऐसी खबरें थीं कि 17 जून तक मैच दोबारा शुरू कर दिए जाएंगे।

यूरोपियन फुटबाल की नियामक संस्था यूईएफए ने पहले कहा था कि सभी राष्ट्रीय फुटबाल संघों को 25 मई तक अपने देश में फुटबाल दोबारा शुरू करने की रणनीति के बारे में बताना होगा।

फ्रांस फुटबाल संघ ने हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह सितंबर के बाद सीजन जारी रखेगी या नहीं। साथ ही अगर सीजन रद्द होता है तो इससे संबंधी नियम क्या होंगे, इस बारे में भी जानकारी नहीं दी गई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493