सैन जोस, 21 मई (आईएएनएस)। कोस्टा रिका की राजधानी सैन जोस में शक्तिशाली तुर्रियाल्बा ज्वालामुखी के फटने के कारण आसमान में इसकी राख फैल गई। धुएं का गुबार ज्वालामुखी के मुहाने से 9,800 फुट की ऊंचाई तक उठा।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, राजधानी सैन जोस के साथ-साथ मोंटेज डी ओका, गोइकोइचिया और कोरोनेडो के आसमान भी राख से ढक गए।
कोस्टा रिका की ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान वेधशाला की रिपार्ट के अनुसार, गैसों और राख के उत्सर्जन के साथ ज्वालमुखीय गतिविधियां जारी थीं।
सैन जोस के करीब 70 किलोमीटर पूर्व में स्थित यह ज्वलामुखी 10,950 फीट ऊंची है और यह राष्ट्रीय पार्क भी है।
प्रशासन के अनुसार, इस ज्वालामुखी विस्फोट में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन राख गिरने से ज्वालामुखी के आसपास कृषि और पशुपालन प्रभावित हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath