कोस्टा रिका ने दोस्ताना मैच में उत्तरी आयरलैंड को हराया

सैन जोस, 4 जून (आईएएनएस)। कोस्टा रिका की टीम ने एक दोस्ताना मैच में उत्तरी आयरलैंड को 3-0 से मात दी।

इस मैच को देखने राष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचे 35,000 प्रशंसकों ने कोस्टा रिका ने शानदार प्रदर्शन के लिए गोलकीपर केलोर नवास के लिए खड़े होकर तालियां बजाई।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के गोलकीपर नवास को रविवार के मैच में दर्शकों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मैच में कोस्टा रिका के लिए मिडफील्डर जॉन वेनेगास ने 29वें मिनट, फारवर्ड जोएल कैम्पबेल ने 46वें मिनट और डिफेंडर फ्रांसिस्को काल्वो ने 65वें मिनट में गोल किया।

ऑस्कर रामिरेस के नेतृत्व में खेल रही कोस्टा रिका टीम को रूस में होने वाले फीफा विश्व कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ सात जून को और बेल्जियम के खिलाफ 11 जून को भी दोस्ताना मैच खेलने हैं।

कोस्टा रिका को विश्व कप के लिए ग्रुप-ई में ब्राजील, सर्बिया और स्विट्जरलैंड के साथ शामिल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493