बिहार में 65 वर्षीया महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार, खड़गपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 65 वर्षीया महिला अपनी बेटी से मिलने के लिए हरपुर थाना क्षेत्र के शिशुआ गांव आई थी। बेटी से मिलकर महिला रविवार को दोपहर के समय पैदल अपने गांव लौट रही थी।

आरोप है कि शिशुआ गांव निवासी गौतम मंडल (40) ने रास्ते में महिला को अकेले देखकर उसके साथ मारपीट की और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

तारापुर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि पीड़िता के बयान पर तारापुर थाने में दुष्कर्म की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्तपताल, मुंगेर भेजा जा रहा है।

डीएसपी ने कहा की 48 घंटे के अंदर अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब पुलिस अदालत के आदेश के बाद आरोपी के घर में कुर्की-जब्ती करेगी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493