आजकल कहानी कहने का तरीका ज्यादा प्रभावी : अमिताभ

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन बॉलीवुड वर्तमान फिल्मकारों द्वारा कहानी कहने व दर्शाने के तरीके से काफी प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जिस प्रकार की विविधतापूर्ण फिल्में बन रही है, उन्हें इससे पहले कभी भी इस तरह से स्वीकार नहीं किया गया।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “कहानी गढ़ने और इसे कहने का तरीका आजकल ज्यादा प्रभावी है, मौजूदा दौर में जिस प्रकार की विविधतापूर्ण फिल्में बन रही हैं, वैसी फिल्मों को पुराने दौर में कभी भी स्वीकार नहीं किया गया।”

अमिताभ (75) ने कहा कि हिंदी सिनेमा के लिए मौजूदा दौर अच्छा है। दर्शकों को अलग-अलग विधाओं की कहानियां अच्छी लग रही हैं।

अमिताभ फिलहाल अयान मुखर्जी कि फिल्म ‘ब्रह्मस्त्र’ में व्यस्त हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493