‘बैंड ऑफ ब्यॉज’ का कमबैक सिंगल 11 जून को

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। इंडिपॉप संगीत बैंड ‘बैंड ऑफ ब्यॉज’ के करण ओबरॉय, डैनी फर्नाडिस, चैतन्य भोसले और शेरिन वरगीस एक साथ दोबारा अपने बैंड का कमबैक कर रहे हैं और अपना कमबैक सिंगल 11 जून को लॉन्च करेंगे।

पहले इस बैंड में सुधांशु पांडे भी शामिल थे।

यह नया बैंड गो लाइव टैलेंट एंड रिकॉर्ड के साथ अनुबंध के आधार काम कर रहा है।

गो लाइव टैलेंट एंड रिकॉर्ड के सह-साझेदार वार्की पटानी ने आईएएनएस को दिए बयान में कहा, “बैंड लाइव प्रदर्शन के दौरान अपनी आगामी एल्बम के पहले गीत का अनावरण करेगा जो 11 जून अंधेरी केमूनशिन कैफे में आयोजित किया जाएगा। इस नए गीत का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है लेकिन यह उनके मूल गीतों में से एक का रीक्रिएशन हो सकता है और इसके अगले पार्टी गीत होने की उम्मीद है।”

बियॉन्ड ड्रीम्स म्यूजिक एंड क्रूनर स्टूडियो द्वारा निर्मित गाने का शीर्षक ‘यूहीं जलने को’ है जिसमें समीक्षा भटनागर, गजल सोमैया, सिमरन सबरवाल और स्नेहा नमनंदी नजर आएंगी।

इस गाने का नृत्य निर्देशन डैनी, कुंजन और सेवियो ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493