कंपनी ने बुधवार को बताया कि कोस्टा रिका के कंट्रोलर जनरल कार्यालय ने सीएचईसी को रूट 32 का विस्तार करने के लिए मंगलवार को हरी झंडी दिखा दी।
यह एक महत्वपूर्ण राजमार्ग है, जो राजधानी सैन जोस से लिमन प्रांत को जोड़ता है, जहां देश के सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह हैं। चीन और कोस्टा रिका के संयुक्त वित्तपोषण से यह राजमार्ग दो लेन से चार लेन का हो जाएगा। साथ ही इसकी लंबाई भी बढ़कर 107 किलोमीटर हो जाएगी।
कंपनी की कोस्टा रिका शाखा में वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक झू जिंगसिंयोग ने बताया कि इस सौदे पर जून 2013 में हस्ताक्षर हुए थे। इस पर 46.5 करोड़ डॉलर की लागत आएगी, जिसका 85 प्रतिशत भाग चीनी वित्तपोषण पर निर्भर होगा।
झू ने कहा कि इस परियोजना में 42 महीनों का समय लगेगा, जिनमें से आठ महीने डिजाइन फेज और 34 महीने निर्माण कार्य में लगेंगे।
कोस्टा रिका के राष्ट्रपति लुइस गिलर्मो सोलिस ने मंगलवार को कहा, “यह अच्छी खबर है कि आखिरकार इतनी लंबी प्रक्रिया समाप्त हो गई। अब हम इस परियोजना की डिजाइन और निर्माण चरण को आगे बढ़ा सकते हैं।”
dharmpath.com dharmpath