टी बोर्ड ने डेमडिमा चाय एस्टेट के लिए नई बोली आमंत्रित की

कोलकाता, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। चाय बोर्ड भारत ने शांतिपारा टी कंपनी के तहत संचालित हो रहे डेमडिमा चाय एस्टेट का प्रबंधन अधिग्रहण करने के लिए नई बोली आमंत्रित की है।

पिछली बार जारी किए गए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) में दी गई शर्तो पर आवेदकों के खरा नहीं उतरने के कारण बोर्ड ने फिर से बोली आमंत्रित की है।

बोर्ड ने उत्तरी बंगाल में स्थित इस चाय एस्टेट के लिए फरवरी के शुरू में बोली आमंत्रित की थी।

बोर्ड अध्यक्ष संतोष कुमार सारंगी ने आईएएनएस से कहा, “हमने डेमडिमा चाय एस्टेट के प्रबंधन अधिग्रहण के लिए ईओआई जारी किया था। बोर्ड ने कुछ शर्ते रखी थी। आवेदक पिछले ईओआई में दी गई न्यूनतम अर्हता शर्तो पर खरे नहीं उतर पाए।”

उन्होंने कहा कि नई ईओआई में शर्तो में ढील नहीं दी गई है।

शांतिपारा टी कंपनी जीपी गोयनकाकी डंकन इंडस्ट्रीज की अनुषंगी कंपनी है।

बोली लगाने से संबंधित दस्तावेज में कहा गया है, “शांतिपारा टी कंपनी लिमिटेड का प्रबंधन चाय अधिनियम-1953 और प्लांटेशन लेबर अधिनियम-1951 के तहत नहीं हो रहा था। इसका प्रबंधन कामगारों और चाय उद्योग के प्रतिकूल था।”

नए ईओआई की सूचना गुरुवार को बोर्ड के वेबसाइट पर डाली गई है।

बोली का मूल्यांकन दो चरणों में होगा- तकनीकी और वाणिज्यिक।

दस्तावेज में कहा गया है, “जिन आवेदकों को तकनीकी बोली में 40 फीसदी या अधिक अंक मिलेंगे, उनकी ही वाणिज्यिक बोली खोली जाएगी।”

बोली जमा करने की आखिरी तिथि 18 मई है। उसी दिन बोली खोली जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493