इस महोत्सव को पश्चिमी ओसा प्रायद्वीप में मनाया जाएगा, जहां देश के 300 से अधिक प्राचीन बड़े और गोल आकार के पत्थर मौजूद हैं। इस क्षेत्र को साल 2014 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया था।
राष्ट्रीय संग्रहालय के मानव विज्ञानी कार्लोस मोरालेस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह एक सांस्कृतिक महोत्सव है, जहां ये विशाल पत्थर पुरातात्विक, ऐतिहासिक और सामाजिक सांस्कृतिक विरासत माने जाते हैं।
संग्रहालय ने कहा कि इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक, पाक कला और खेल के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, साथ ही यहां प्रदर्शनी और क्षेत्रीय हस्तशिल्प उत्पाद भी मिलते हैं।
dharmpath.com dharmpath