कोहनी में चोट के कारण रोम मास्टर्स से हटीं सेरेना

रोम, 15 मई (आईएएनएस)। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस स्टार अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने कोहनी में चोट के कारण रोम मास्टर्स से अपना नाम वापस से लिया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक विलियम्स ने गुरुवार को कहा, “हमने आज के लिए नहीं बल्कि भविष्य के लिहाज से सही फैसला किया है। आपको पता है कि मुझे हटना पसंद नहीं है लेकिन मेरा इस बार नाम वापस लेना हटना नहीं बल्कि सही निर्णय है।”

सेरेना ने अपने अंतिम मैच में रूस की अनास्तासिया पी. को हराने के बाद अपने ही देश की क्रिस्टीना मैकहेल से भिड़ने की तैयारी कर ली थी।

इस साल सेरेना को सिर्फ एक हार मिली है। बीते सप्ताह मेड्रिड मास्टर्स के सेमीफाइनल में उन्हें हार मिली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493