कोहरे की वजह से 61 रेलगाड़ियों में विलंब, 21 निरस्त

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की वजह से बुधवार को 61 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई, जबकि 21 के निरस्त होने से हजारों यात्री फंसे रहे।

उत्तर रेलवे के अधिकारी के अनुसार, 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपने नियत समय से 25 घंटों की देरी से चल रही है। इसी तरह 12401 इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस अपने तय समय से 18 घंटे की देरी से चल रही है।

12815 नंदनकानन सुपरफास्ट 26 घंटे की देरी से और 12505 गुवाहाटी-आनंद बिहार पूर्वोत्तर एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से चल रही है।

अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को दृश्यता गिरकर 400 मीटर हो जाने की वजह से सात रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया।

इस बीच इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे का संचालन करने वाले दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने बताया कि बुधवार को कोई भी उड़ान निरस्त नहीं की गई।

हालांकि दिल्ली पहुंचने वाली कुछ अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493