कोहरे के बीच 52 रेलगाड़ियां देरी से चल रहीं

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी कोहरे की वजह से शुक्रवार को 52 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं जबकि 12 के समय में फेरबदल किया गयोहै।

उत्तर रेलवे अधिकारी के मुताबिक, पटना राजधानी 25 घंटे देरी से चल रही हैं, ब्रह्मपुत्र माली तय समय से 24 घंटे पीछे चल रही है जबकि भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 22 घंटे की देरी से चल रही है।

अधिकारी ने कहा कि 12 रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है।

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के मुताबिक, कोहरे की वजह से शुक्रवार को उड़ानों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493