कोहरे के बीच 75 रेलगाड़ियां लेट, 17 रद्द (लीड-1)

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह घने कोहरे की वजह से 75 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं, जबकि 17 रद्द हो गई हैं।

रेलवे अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को 47 रेलगाड़ियोंके समय में फेरबदल किया गया और 11 गाड़ियों को मंगलवार के दिन के लिए रद्द कर दिया गया।

जिन रेलगाड़ियों को मंगलवार को रद्द किया गया है उनमें नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा मेल, जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस, दिल्ली जंक्शन-आजमगढ़ कैफियत एक्सप्रेस और वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493