नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को कोहरे की वजह से तीन रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं जबकि 32 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।
इसके साथ ही पांच के समय में फेरबदल किया गया है।
रेलवे के मुताबिक, तीन रेलगाड़ियां अमृतसर-नांदेड एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस और श्रीगंगानगर-हावड़ा तूफान एक्सप्रेस रद्द कर दी गई हैं।
इसके अलावा, नीलांचल एक्सप्रेस, आनंद विहार-भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस और हजरत निजामुद्दीन-कोटा सुपर फास्ट और अन्य के समय में फेरबदल किया गया है।
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लि. (डायल) का कहना है कि तीन अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों और दो घरेलू उड़ानों के आगमन में देरी हो रही है।
dharmpath.com dharmpath